फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nomination for Bar Association elections, one form canceled

Sultanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन, एक परचा निरस्त

Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Bar Association elections, one form canceled
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बार एसोसिएशन कादीपुर की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन हुआ। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चली।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी रमाशंकर यादव का परचा उनकी पंजीकरण अवधि 15 वर्ष से कम होने के कारण निरस्त हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पांडेय, बद्री प्रसाद सिंह, यमुना प्रसाद मिश्र व आदर्श कुमार सिंह, सचिव पद के लिए अजय कुमार मिश्र, मंगला प्रसाद तिवारी, विकास सिंह ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राधे मोहन प्रजापति, मनोज कुमार व उत्तम उपाध्याय ने पर्चा भरा है। मध्यम उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए राजेश सिंह व देवी सहाय मिश्र और दो कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सच्चिदानंद तिवारी व संतोष यादव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह सचिव कल्याण निधि के लिए रविंद्र कुमार प्रजापति, अशोक कुमार वर्मा और विकास सिंह ने नामांकन किया। सह सचिव प्रशासन के लिए मनोज कुमार और प्रदीप सिंह व सह सचिव पुस्तकालय के लिए अंगद ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष के लिए देवेंद्र पांडेय ने नामांकन किया।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए केके तिवारी, दिनेश कुमार दूबे, वेद प्रकाश शर्मा, दयाशंकर मिश्र, राकेश सिंह, झारी प्रसाद, दिनेश चंद्र मिश्र और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए कुंभज त्रिपाठी, शुभम पांडेय, अमित तिवारी, विजय शुक्ल, आदित्य विक्रम सिंह, नितेश पांडेय ने नामांकन पत्र भरा है। यह जानकारी अध्यक्ष दिनेश प्रताप शुक्ल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed