फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No water in Aurangabad Rajbaha, irrigation becomes expensive

Sultanpur News: औरंगाबाद रजबाहा में पानी नहीं, सिंचाई हुई महंगी

Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
No water in Aurangabad Rajbaha, irrigation becomes expensive
कुड़वार क्षेत्र में सूखी पड़ी औरंगाबाद रजबाहा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। औरंगाबाद रजबाहा में पानी नहीं आ रहा है। खरीफ सीजन में बोई गई उड़द, चरी, ढैंचा, मक्का आदि फसलें सूखने लगी हैं। निजी नलकूप के भरोसे गर्मी के मौसम में हर चौथे दिन किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने पानी छोड़ने की गुहार लगाई है।
औरंगाबाद रजबाहा अमेठी के मुसाफिरखाना से निकलकर कटावां होते हुए मुरलीनगर तक करीब 32 किमी तक फैला है। इस रजबाहा के पानी से मुसाफिरखाना के नेवाज का पुरवा, चौहान का पुरवा, करपिया, कुड़वार के कोटिया, सरैया पूरे बिसेन, बहरमपुर, डोमनपुर, धरावां, सरकौड़ा, जगदीशपुर, देवलपुर गजेहड़ी, सोहगौली और दूबेपुर के बांसी, उतरदहा, कटावां, खैंचिला व मुरली नगर तक के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। पानी नहीं आने से उड़द, चरी और मक्का की फसलें सूख रही हैं। मजबूरी में किसान निजी नलकूपों से महंगे दाम पर सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

----------इनसेट--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताई परेशानी
पूरे बृजलाल निवासी अशोक यादव ने तीन बीघा उड़द और ढाई बीघा चरी की बोआई की है। बताया कि नहर में पानी नहीं आने से निजी नलकूप से सिंचाई करनी पड़ रही है। एक घंटे में 150 रुपये का डीजल लगता है। राम केवल यादव ने बताया कि डेढ़ बीघा उड़द की सिंचाई निजी नलकूप से करने में चार घंटे लगता है। प्रति घंटा सिंचाई का रेट 250 रुपये है।
पंडित का पुरवा निवासी मनीष तिवारी ने बताया कि दो बीघा उड़द और 10 बिस्वा चरी की बोआई की है। निजी नलकूप से सिंचाई करना महंगा पड़ रहा है। शमशाद ने ढाई बीघा में जानवरों को हरा चारा खिलाने के लिए चरी और एक बीघा में मक्का बोया है। कहा कि रजबाहा में पानी आ जाए तो काफी बचत होगी। महंगाई के समय में फसल की लागत निकालना मुश्किल हो गया है।
------इनसेट-------
बड़ी नहर में नहीं है पानी
औरंगाबाद रजबाहा के जेई राजीव कुमार ने बताया कि इस समय बड़ी नहर में पानी नहीं है। बड़ी नहर में पानी आने पर ही औरंगाबाद रजबाहा में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed