{"_id":"584ade914f1c1b13754484ba","slug":"no-respite-from-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक छाई रही धुंध, धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक छाई रही धुंध, धूप से राहत
Amar ujala Bureau
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
शीतलहरी का प्रकोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को शुक्रवार को दोपहर बाद धूप निकलने पर कुछ राहत मिल गई। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। गलनभरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कई दिनों से चल रही पछुआ हवा का रुख बदल गया और पुरवा हवा चलने लगी। पुरवा हवा चलने से गलन कुछ कम हो गई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और करीब डेढ़ बजे धूप निकल आई। जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
शाम होते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन