{"_id":"593046c54f1c1ba915bde331","slug":"no-politics-upon-hindu-and-muslims-topic-varun","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होनी चाहिए हिंदू और मुस्लिम की राजनीति : वरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होनी चाहिए हिंदू और मुस्लिम की राजनीति : वरुण
Amarujala Bureau
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने रखी मांगें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चल रही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को कड़ा प्रहार किया। दूबेपुर के भाईं व सादीपुर में कहा कि देश से हिंदू व मुस्लिम की राजनीति खत्म होनी चाहिए। सिर्फ विकास की राजनीति होनी चाहिए। यदि हम एक नहीं होंगे तो देश के टुकड़े होंगे। राजनीतिकों के बजाय उन्होंने गरीबों को भरोसेमंद व वफादार बताया। कहा कि आज का मुद्दा जाति, धर्म, संप्रदाय नहीं बल्कि गरीबी व बेरोजगारी होना चाहिए।
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर वोट की राजनीति करने वालों पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि पाक से लड़ाई होती है तो यह नहीं पूछा जाता कि वह तमिलनाडु का है या कर्नाटक का। यह भी नहीं पूछा जाता है तो वह किस जाति व धर्म का है। तिवारी है या अंसारी है। उससे सिर्फ यही पूछा जाता है कि वह सीमा पर मर मिटने को तैयार है या नहीं। हिंदू, मुस्लिम व सरदारों की तरक्की होगी तो देश आगे बढ़ेगा। कहा कि देश तरक्की कर रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि नौजवान, महिलाएं, बुजुर्ग परेशान नहीं हैं।
विज्ञापन
लोगों को परेशान बताकर उन्हें सरकार के कार्यों पर भी सवाल उठाया। कहा कि मेरा भरोसा राजनीतिज्ञों पर कभी नहीं रहा और न है। मेरा भरोसा गरीबों पर है। सांसद ने कहा कि वह जिले के सभी गांवों तक पहुंचना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को अपने तूफानी दौरे में उन्होंने दूबेपुर व कुड़वार विकास खंड की करीब दर्जन भर ग्राम पंचायतों में सभा करके लोगों को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, करुणा शंकर द्विवेदी, संतबक्श सिंह, श्याम बहादुर पांडेय,विजय सिंह रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई दौरे में मौजूद रहे। इसके पहले वे लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली व अमेठी होते हुए धम्मौर के परतोष में पहुंचे। दूूबेपुर में ग्राम प्रधान अरविंद व सुधीर सिंह समेत ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन