{"_id":"bf631c0bbaafc95b2a1c7f8f1fe386a0","slug":"no-leave-from-election-duty-unless-checkup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षण के बाद मिलेगी निर्वाचन ड्यूटी से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षण के बाद मिलेगी निर्वाचन ड्यूटी से छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत निर्वाचन में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों का अचानक स्वास्थ्य खराब होते देख जिला प्रशासन सख्त हो गया है। स्वास्थ्य के बहाने से ड्यूटी से भागने की कोशिश करने वालों की प्रशासन ने नकेल कस दी है। अब स्वास्थ्य खराब होने का आवेदन देने वालों का पहले चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम परीक्षण करेगी। परीक्षण में स्वास्थ्य खराब की रिपोर्ट मिलने के बाद ही निर्वाचन ड्यूटी से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगते ही बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी स्वास्थ्य का बहाना लेकर निर्वाचन कार्य से मुक्ति पाने के लिए आवेदन देना शुरू कर दिए हैं। आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने सीएमओ डॉ. केबी सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
प्रशासन के मुताबिक अब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाने की कोशिश करने वालों के स्वास्थ्य का परीक्षण चिकित्सकों की टीम करेगी। टीम की रिपोर्ट में स्वास्थ्य खराब पाए जाने पर ही संबंधित को चुनाव ड्यूूटी से मुक्ति मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अब स्वास्थ्य संबंधी मामलों के आवेदनों को टीम के पास भेजा जाएगा। टीम की रिपोर्ट के बाद ही संबंधित को छुट्टी मिलेगी। टीम में सीएमओ डॉ. केबी सिंह, फिजीशियन डॉ. एससी गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ एसपी गौतम व रेडियोलाजिस्ट डॉ. शारदा रंजन हैं।
विज्ञापन