{"_id":"603e6ed68ebc3ee6533297f3","slug":"no-fee-will-be-levied-for-making-a-golden-card-sultanpur-news-lko567585215","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगेगा शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान गोल्डन कार्ड अब निशुल्क बनाए जाएंगे। जनसुविधा केंद्र पर अब लाभार्थियों को 30 रुपया लगने वाला शुल्क नहीं देना पड़ेगा। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
शासनादेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को एनआईसी में सीडीओ व सीएमओ के साथ बैठक करके इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी व सीएमओ को कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के साथ बैठक करके निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कहा कि विभिन्न जगहों पर कैंप लगवाकर लोगों को प्रेरित किया जाय। कैंप के लिए शेड्यूल बनाने का निर्देश दिया है। बताया कि पहले आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने पर ही लाभार्थी व उसके परिवार को पांच लाख रुपये तक का वार्षिक बीमा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
लोग सीएससी पर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने पर आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक परिवार के एक व्यक्ति पर पांच रुपया व परिवार के अन्य सदस्यों पर 10 रुपया भत्ता मिलेगा। डीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएससी की ओर से शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।