फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No clue found about those who cheated in the name of Mala

Sultanpur News: माला के नाम पर ठगने वालों का नहीं लगा सुराग

Sat, 18 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
No clue found about those who cheated in the name of Mala
सुल्तानपुर। महाकुंभ मेले में मोती की माला की आपूर्ति के नाम पर बड़ी संख्या में महिलाओं को ठग कर चंपत होने वाले आरोपी 14 दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। सैफुल्लागंज बाजार व आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंची थीं। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद महिलाएं लाैटी थीं।
विज्ञापन

इस घटना के पहले अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर योगीवीर के निकट एक मैरिज लॉन में स्किल स्कैन इडटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर खुला था। वहां पर भदैंया, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक की रहने वाली महिलाओं ने भी कंपनी में निवेश किया था। महिलाओं ने बताया कि योगीवीर में खुले ऑफिस का मैनेजर राजीव सिंह था। खुद को कंपनी का मुखिया बताता था। पैसा कमाने का लालच देकर मोती बनाने के काम का झांसा देता था। इसके एवज में महिलाओं से 3100 रुपये फीस जमा करवाता था। कहता था कि काम करके दो, वेतन खाते में भेज दूंंगा। आरोपी ने महिलाओं को जनवरी में निश्चित उपहार देने का वादा किया था। उससे पहले ही कंपनी फरार हो गई। ठगी में कंपनी का कर्मचारी विकास वर्मा भी शामिल था।
विज्ञापन

पीड़िता खुशबू सिंह व अन्य महिलाओं की तहरीर पर चार जनवरी को कोतवाली देहात थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सैफुल्लागंज, योगीवीर के अलावा कंपनी का ऑफिस इस्लामगंंज कस्बे में भी खुला था। वहां बंधुआकलां, अलीगंज समेत आसपास के क्षेत्र की कई महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों के बेहद करीब है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed