{"_id":"584ed66a4f1c1ba06f649b86","slug":"no-cash-in-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":" खाली रहे जिले के 115 एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली रहे जिले के 115 एटीएम
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
लंबी कतार के बावजूद नहीं मिला कैश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में लगातार तीन दिन से अवकाश चल रहा है। सोमवार को नोटबंदी का 34वां दिन रहा। बैंकों में शुक्रवार के बाद दो दिन तक गिने-चुने एटीएम पर कैश रहा लेकिन सोमवार को वह भी खत्म हो गया। शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई के एटीएम में सुबह कुछ देर तक लोगों की लाइन लगी रही, दोपहर से पहले ही यहां भी कैश खत्म हो गया। इसके बाद यहां के एटीएम का शटर भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
दिन भर लोग कार्ड लेकर इधर-उधर एटीएम की खाक छानते रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार की तैयारियों को लेकर खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को कैश की जरूरत थी। उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। यही हाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम का रहा।
विज्ञापन
करेंसी जमा करने वाली एजेंसियों की वैन सोमवार को भी जिले में नहीं पहुंची। शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, आईडीबीआई, देना बैंक, एक्सिस, आईसीआईसीआई, पीएनबी, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, विजया बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, महाराष्ट्र बैंक, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं के एटीएम पूरी तरह से कैशलेस रहे। जिले में विभिन्न बैंक शाखाओं के कुल 116 एटीएम स्थापित हैं। सोमवार को कैश लोड न होने से 115 एटीएम के शटर बंद रहे।
विज्ञापन
आज मिलेगा कैश: एलडीएम
एलडीएम एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को बैंक शाखाएं खुलेंगी। तीन दिन के अवकाश के बाद बैंक शाखाओं के खुलने से लोगों को धन निकासी में राहत मिलेगी। एटीएम पर भी कैश लोड होने की उम्मीद है।