फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nirbhaya's culprits were to be hanged seven years ago: Maneka

सात साल पहले हो जानी थी निर्भया कांड के दोषियों को फांसी: मेनका

Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya's culprits were to be hanged seven years ago: Maneka
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के की ओर से महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि कोर्ट का यह अच्छा फैसला है। वे दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को नुक्कड़ सभा के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि निर्भया कांड की अदालती प्रक्रिया से वे बेहद निराश हुई हैं। आरोपियों को सात साल पहले ही फांसी दे देनी चाहिए थी। आखिर उन्हें रखकर क्यों खिलाया जा रहा है। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के बेपटरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छह माह में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

नागरिकों को जल्द ही बेहतर सुधार का एहसास होने लगेगा। उन्होंने नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए दूबेपुर के दिखौली में डेयरी संचालकों के दुधारू पशुओं के लिए काऊ हॉस्टल की आधारशिला रखी। शहर से सटे इस गांव में दो एकड़ भूमि में निर्मित होने वाले काऊ हॉस्टल में डेयरी संचालकों को अपने दुधारू पशुओं को रखने के लिए स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पशुपालक दुग्ध उत्पादन कर बाजारों में बिक्री कर सकेंगे। कहा कि चुनाव के वक्त उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों को पशुओं से मुक्त करने का वादा किया था। काऊ हॉस्टल बनने से डेयरी संचालक नगर क्षेत्र में अपने पशुओं को नहीं रख सकेंगे।
बीमारी से सपा नेता राधेश्याम यादव के चार दिन पहले निधन की सूचना मिलने पर सांसद ने उनके परिवारीजनों से मिलकर शोक जताया। सांसद ने खेतकुरी, मनभवना, परऊपुर, सोमनाभार, निगोलिया, बिकना व करैयापुर गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जिले का विकास चाहती हैं। जब से वे सांसद बनी हैं जिले का लगातार विकास हो रहा है।

इसके पहले सांसद ने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद वे पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के आवास पहुंचकर नवदंपती को खुशहाली व सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed