{"_id":"63c83f3ab88aa21a5115f20e","slug":"nine-players-of-the-district-got-black-belt-in-taekwondo-sultanpur-news-lko6671427192-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ताइक्वांडों में जिले के नौ खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ताइक्वांडों में जिले के नौ खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र मिला है। इन खिलाड़ियों ने करीब छह माह पहले लखनऊ में आयोजित ब्लैक बेल्ट के टेस्ट में प्रतिभाग किया था। बुधवार को सभी खिलाड़ियों को डीएम ने प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से करीब छह माह पहले लखनऊ में ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसमें जिले से नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आयोजक मंडल ने उन्हें ब्लैक बेल्ट का प्रमाणपत्र जारी किया है।
इसमें सात बालिकाएं व दो बालक को ब्लैक बेल्ट मिला है। ब्लैक बेल्ट का प्रमाणपत्र पाने वालों में उत्सव पांडेय, सिमोन शुक्ला, अंजलि तिवारी, रुद्रांशी तिवारी, शुभीच्छा उपाध्याय, अनन्या रिबेलो, शाश्वत शुक्ला, कशिश खान, स्वास्तिक उपाध्याय शामिल हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला सहकारी संघ सचिव प्रणय चंद्र शुक्ल ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने उनके नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय खुशी जताई है।