फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Newly born died of Galghontu

गलाघोंटू से दुधमुंही बच्ची की मौत

Mon, 24 Aug 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

हलियापुर  (सुल्तानपुर)। गौरा परानी गांव में गलाघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी की चपेट में आने से पीड़ित दुधमुंही बच्ची की रविवार को मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची इसी रोग से पीड़ित है। एक के बाद एक हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ने गांव में चिकित्सकों के कैंप करने की मांग की है।

विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के गौरा परानी गांव निवासी हरखराज दुबे के तीन वर्षीय बेटे करन को बीते 10 अगस्त को गला में तेज दर्द उठा तो परिवारीजन उसे 11 अगस्त को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जा रहे थे कि  रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। गले में सूजन और दर्द की चपेट में गांव के  ही ह्रदयराम गुप्ता का साढ़े तीन वर्षीय बेटा मनोज और एक वर्षीय बेटी  माधुरी भी आ गई थी। परिवारीजनों ने मनोज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई की मनोज को डिप्थीरिया (गलाघोंटू) है।
विज्ञापन


 21 अगस्त को मनोज की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई थी। रविवार को माधुरी की भी मौत हो गई। गांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह की दो वर्षीय अल्पना भी गलाघोंटू की चपेट में आ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चिकित्सकों की टीम गांव में कैंप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed