{"_id":"6ad5171ed94d71bcb10e3902","slug":"newborn-dies-at-chc-allegations-of-a-demand-for-facilitation-fees-bribes-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-167628-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीएचसी में नवजात की मौत, सुविधा शुल्क मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीएचसी में नवजात की मौत, सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर प्रसव के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह पांडेयपुर निवासी अंतरा को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई।
उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाते समय नवजात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने की बात कही। चिकित्साधीक्षक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें नवजात की मौत की जानकारी नहीं है। कहा कि सुविधा शुल्क की लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।