{"_id":"58692e884f1c1b445ceedcf4","slug":"new-year-celebration-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग अंदाज में नये साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग अंदाज में नये साल का आगाज
Amarujala Bureau
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
नये साल का किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के मौके पर रविवार को मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी। गुजरे साल की यादों के साथ परिवार के लोगों ने मंदिरों में शीष झुकाकर सफलता व उन्नति का वरदान मांगा। शहर के रुद्रनगर स्थित नयना माता मंदिर पर सुबह से ही परिवारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में नववर्ष पर हवन-पूजन का भी आयोजन किया। यज्ञ कुंड में विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ आहुतियां डाली गईं। महिलाओं व बच्चों ने नववर्ष के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन शहर के पर्यावरण पार्कं में लोगों की भीड़ उमड़ी। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नए साल की बधाइयां दी गई। एक-दूसरे को उपहार देकर नववर्ष की खुशी का इजहार किया गया। कामतागंज निवासी महेश कौशल ने अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ पर्यावरण पार्क में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। महिलाओं व बच्चों ने भी टोली बनाकर पार्क में नए साल की खुशियां बांटी।
विज्ञापन