फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   New system benefits both tenants and landlords: Minister

नई व्यवस्था से किरायेदार व मकान मालिक दोनों का फायदा : मंत्री

Thu, 17 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
New system benefits both tenants and landlords: Minister
 निरीक्षण भवन में नई व्यवस्था की जानकारी देते प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसव
सुल्तानपुर। लखनऊ से वाराणसी जाते समय प्रदेश के स्टाम्प पंजीयन व न्यायालय शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार दोपहर पयागीपुर के विद्युत पारेषण के निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे को जानकारी दी। कहा कि मकान के किरायेदारी की नई व्यवस्था में किरायेदार व मकान मालिक दोनों का फायदा होगा। 10 हजार रुपये तक के किराये वाले मकान का पंजीकरण एक हजार रुपये के स्टाम्प पर साल भर के लिए हो जाएगा। ्र
विज्ञापन

किरायेदारी के अन्य स्लैब बनाए गए हैं। इससे किरायेदार आसानी से मकान पा सकेंगे और मकान मालिक को किराया मिलने में झंझट नहीं होगी। थोड़ी देर रुकने के बाद स्टाम्प मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उपमहानिरीक्षक स्टाम्प धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि नई व्यवस्था से किरायेदारों के पंजीकरण कराने की संख्या बढ़ेगी। अभी करीब 50 किरायेदारों ने ही पंजीकरण का लाभ लिया है। इससे सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed