फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   New anthem of Uttar Pradesh Police written by Ritesh

Sultanpur News: रितेश का लिखा गीत उत्तर प्रदेश पुलिस का नया एंथम

Thu, 17 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
New anthem of Uttar Pradesh Police written by Ritesh
 Ritesh
सुल्तानपुर। गीत और संवाद लेखन की प्रतिभा से लोहा मनवा चुके जिले के युवा साहित्यकार रितेश रजवाड़ा को एक और सफलता मिली है। उनका लिखा गीत अब उत्तर प्रदेश पुलिस का नया एंथम बन गया है। बृहस्पतिवार को यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस गीत को ट्वीट किया जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया।
विज्ञापन



जिले के लंभुआ तहसील क्षेत्र के रजवाड़े रामपुर गांव निवासी रितेश रजवाड़ा ने कम समय में बड़ा नाम कमाया है। सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर की शागिर्दगी में उन्होंने बाहुबली फिल्म के संवाद लिखे हैं। मेजर फिल्म में रितेश का गीत काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन



शेर सिंह राणा की आने वाली बायोपिक में भी रितेश के लिखे गीत शामिल रहेंगे। कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की सुपरविजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और हैदराबाद विलय पर बन रही फिल्म रजाकार के लिए भी वह संवाद और गीत लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी पुलिस के लिए तेरी मिट्टी में मिल जावां... की तर्ज पर चट्टानों की जिद पिघला दी..., बाजू का आग बनाया है..., कांधे पर सितारे नहीं, हमने यूपी का मान सजाया है... गीत लिखा है। रितेश कहते हैं कि यह गाना मनोज मुंतशिर के लिखे मूल गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां... का रीक्रिएशन है।



पूरा गीत खाकी वर्दी की सेवा और समर्पण पर आधारित है। इस गीत को कुमार अंशिथ ने अपनी आवाज दी है। साल भर चले आजादी के अमृत महोत्सव की तस्वीरें इस गीत के वीडियो में शामिल की गई हैं। तिरंगा यात्रा और पौधरोपण की झलक भी वीडियो में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed