{"_id":"5e1a06298ebc3e879b780184","slug":"ncert-books-will-be-taught-in-madrasas-sultanpur-news-lko5025524130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर संचालित स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शासन ने एनसीईआरटी की पुस्तकों से शिक्षण कार्य करने की योजना बनाई है। इसके लिए निदेशक ने विभाग को पत्र भेजकर नए शैक्षिक सत्र से शिक्षण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की ओर संचालित स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व संचालकों की मनमानी रोकने के लिए शासन ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रकाशित पुस्तकों से शिक्षण कार्य करने की योजना बनाई है।
इसके लिए निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण ने न सिर्फ विभाग को पत्र जारी कर एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से शिक्षण कार्य करवाने का निर्देश दिया है बल्कि जिले में संचालित अनुदानित मदरसों में कक्षा एक से इंटर तक पंजीकृत बच्चों के लिए निशुल्क किताबों की आपूर्ति सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
निदेशक ने विभाग को पुस्तकों को मदरसों में वितरित करवाते हुए शिक्षण कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पुस्तकों की आपूर्ति स्कूलों में की जा रही है। सभी मदरसों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर एनसीईआरटी की किताबों से शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।