फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Navratri ends with huge celebrations

हवन की खुशबू से महके देवी मंदिर

Fri, 15 Apr 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 15 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Navratri ends with huge celebrations
कन्या भोज का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

चैत्र रामनवमी के पर्व पर शुक्रवार को सुबह से ही देवी मंदिरों पर हवन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। घरों व देवी मंदिरों में बनाए गए कुंड में भक्तों ने आहुतियां डालीं। सुपर मार्केट स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, नयना माता मंदिर, शाहगंज स्थित प्राचीन काली माता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही सामूहिक हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में मां के भक्तों नेे हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इसके बाद मंदिरों पर कन्याओं को भोजन कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। शाम को शहर समेत ग्रामीणांचल में कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


छोटे बच्चों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद माता के जयकारे भी लगाए। उधर, शहर से सटे लोहरामऊ देवी मंदिर पर शुक्रवार को रामनवमी पर सुबह से लेकर शाम तक विविध कार्यक्रम हुए। आसपास व दूरदराज से आए मां के भक्तों ने यहां दिन भर हवन कुंड में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का दर्शन करने के लिए भक्तों को दो से तीन घंटे तक कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। देवी मां के भक्तों ने कन्या भोजन कराकर पुण्य कमाया। कई मंदिरों में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed