{"_id":"69ac67405b52004760050bcc","slug":"names-of-2911-people-will-be-removed-from-the-list-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-151584-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 2911 लोगों के कटेंगे सूची से नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 2911 लोगों के कटेंगे सूची से नाम
Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार में मतदाताओं से साक्ष्य लेते बीएलओ। संवाद
सुल्तानपुर। विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची से 2,911 लोगों के नाम कटने के आसार हैं। दो माह तक चले अभियान में इन लोगों के नामों पर आपत्तियां जताई गई हैं। आपत्तियाें का सत्यापन करने के निर्देश निर्वाचन विभाग की ओर से दिए गए हैं। दावे-आपत्तियों का अभियान खत्म होने के बाद निर्वाचन विभाग ने शनिवार को आंकड़ा जारी कर दिया।
छह जनवरी 2026 से विधानसभा की अनंतिम मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां ली जा रही थीं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अभियान में नए मतदाता बनने के लिए 1,06,950 लोगों ने फॉर्म भरा है। सूची से 2,911 लोगों का नाम काटने के लिए आपत्तियां आई हैं। विदेश में रह रहे आठ लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म ऑनलाइन भरा है।
नाम संशोधन के लिए 24,686 लोगों ने फॉर्म दिया है। अभियान खत्म होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ का इन फॉर्मों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि 2,911 लोगों में शिफ्टेड, मृतक व कुछ अन्य मतदाता भी हो सकते हैं। सत्यापन में पुष्टि होने के बाद नाम काटा जाएगा। एसआईआर अभियान के तहत नोटिस पाए मतदाताओं से साक्ष्य लिया जा रहा है और सुनवाई चल रही है।