फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nalas to be built in Nagar Panchayat at a cost of three crores

तीन करोड़ की लागत से नगर पंचायत क्षेत्र में बनेंगे नाले

Mon, 11 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nalas to be built in Nagar Panchayat at a cost of three crores
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत मिली करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया नगर पंचायत की ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का दंश झेलती है। इस बार हुई बारिश में नगर पंचायत के कई मोहल्ले, सड़क व बाजार पानी से घिरे थे।
विज्ञापन

जलभराव के चलते दुकानदारों व स्थानीय लोगों की काफी क्षति हुई थी। वैसे भी शहर में नालों के अभाव में आए दिन जलनिकासी समस्या बनी रहती है।
इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप के प्रयास से शासन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पंचायत को तीन करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि से शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलनिकासी के लिए वाटर लॉकिंग सिस्टम से नालों का निर्माण होगा। बंद नाले से अंदर ही अंदर पानी बाहर निकल जाएगा। नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही नालों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

नगर पंचायत ईओ हरिगेंद्र प्रताप ने बताया कि शासन की ओर से धनराशि मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही नालों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में 15 नालों का निर्माण होगा। नालों का निर्माण होने के बाद शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed