{"_id":"63e1488975fd2616ea0f1654","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-79309-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर से लापता युवक का शव नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर से लापता युवक का शव नदी में मिला
Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी निजाम का बेटा तबरेज आलम (35) रविवार शाम करीब छह बजे से घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे लेकिन कहीं पता नहीं चला।
सोमवार शाम टाटियानगर के पास गोमती नदी में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त तबरेज के रूप में की। वह लोहे की ग्रिल बनाने का काम करता था। परिजन तबरेज की हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसओ अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मौत की वजह स्पष्ट होगी। (संवाद)