{"_id":"63dea37fb093064197021c73","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-76018-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 4.33 करोड़ से तैयार होंगे दो बालिका छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 4.33 करोड़ से तैयार होंगे दो बालिका छात्रावास
Sat, 04 Feb 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जयसिंहपुर और दूबेपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। 4.33 करोड़ से निर्मित होने वाले दोनों छात्रावासों में सौ-सौ बालिकाओं के रुकने की व्यवस्था होगी।
शासन ने दूबेपुर और जयसिंहपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिका छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी थी। एक छात्रावास के निर्माण की लागत दो करोड़ 16 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ को हॉस्टल निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।
पहली किस्त के रूप में 86 लाख 62 हजार रुपये प्रत्येक छात्रावास के लिए अवमुक्त किए गए हैं। छात्रावास निर्माण में स्नानागार, प्रसाधन व कक्षों की व्यवस्था कराई जा रही है। छात्रावास बन जाने के बाद कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
लंभुआ व पीपी कमैचा विद्यालय में होगी 12वीं तक पढाई
जिले के दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत होंगे। लंभुआ और प्रतापपुर कमैचा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के बगल ही एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक केजीबीवी के उच्चीकरण में तीन करोड़ 15 लाख 77 हजार रुपये खर्च होंगे।
इनसेट
बालिकाओं को मिलेगी सुविधा
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी का कहना है कि शासन के निर्देश के मुताबिक हॉस्टल का निर्माण दूबेपुर व जयसिंहपुर केजीबीवी परिसर में कराया जा रहा है। छात्रावास का निर्माण हो जाने से बालिकाओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी।