{"_id":"63dab2132434643c66534471","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-73418-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पछुआ ने बढ़ाई गलन भरी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पछुआ ने बढ़ाई गलन भरी ठंड
Thu, 02 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पछुआ हवा चलने से बुधवार को गलन भरी ठंड बढ़ गई। हल्की धूप से दिन में भी लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। शाम होने पर ठंड में इजाफा हो गया है।
बुधवार को सुबह बदली छाई रही। इसके साथ उत्तरी-पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड में इजाफा हो गई। सुबह करीब आठ बजे हल्की धूप निकल आई। धूप तेज नहीं होने से दिन में भी लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। शाम होने पर फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में सामान्य से तेज गति से पछुआ चलने के आसार हैं।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य है। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 8.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।