फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: इयरफोन लगा ट्रक पर पहुंचा युवक, ट्रेन से कटा

Thu, 02 Feb 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
NA
भदैंया (सुल्तानपुर)। इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से बात कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बुधवार की सुबह उसका शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। उसके कान में इयरफोन लगा हुआ था।
विज्ञापन


लोहरामऊ ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुमार (22) निवासी सहसा थाना जहांगीरगंज जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई। वह लोहरामऊ ओवरब्रिज के पास किराए के कमरे में रहता था।
विज्ञापन


उसके गांव के आसपास के कई लोग लोहरामऊ में रहकर मकानों में टाइल्स व पत्थर लगाने का काम करते हैं। यही काम प्रवीण भी करता था। आसपास रहने वालों ने बताया कि प्रवीण मंगलवार रात इयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात करते हुए बाहर निकला था। बुधवार सुबह उसकी तलाश की गई तो शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल पर बात करते प्रवीण लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रवीण की मौत की सूचना साथियों ने उसके परिजनों व कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाली देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed