फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: वैक्सीनेशन का दिखा उत्साह, 9065 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

Mon, 30 Jan 2023 03:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Jan 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
NA
सुल्तानपुर। कई हफ्ते के इंतजार के बाद मिली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए रविवार को लोगों में काफी उत्साह दिखा। 123 स्थानों पर आयोजित मेगा कैंप में 9,065 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जानकारी के अभाव में कुछ स्थानों पर लोगों न पहुंचने से सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग को कई हफ्ते बाद कोविशील्ड की वैक्सीन 11 हजार 240 बूस्टर डोज मिली थी। वैक्सीन लगाने के लिए विभिन्न अस्पतालों के साथ 123 स्थानों पर रविवार को मेगा कैंप लगाए गए। कई स्थानों पर बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोग सुबह ही पहुंच गए।
विज्ञापन

सीएचसी कुड़वार, पीएचसी अलीगंज, हरखीपुर भंडरा, रामपुर, धरावां रंकेडीह, बेला पश्चिम, मनियारपुर, पंचायत भवन कुड़वार, सोहगौली, अगई आदि स्थानों पर लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। लंभुआ सीएचसी में दोपहर तक लोग बूस्टर डोज लगवाने नहीं पहुंचे थे। माना जा रहा है कि वैक्सीन की बूस्टर डोज पहुंचने की जानकारी के अभाव में लोग नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज पीएचसी पर दोपहर तक 20 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई थी। कादीपुर सीएचसी को मिली 65 बूस्टर डोज लोगों को लगाई गई। दूबेपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भी लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
चिकित्साधीक्षक डॉ.एपी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को कोरोना वैक्सीन की 650 डोज मिली थी। जरूरत के हिसाब से और वैक्सीन की मांग की जाएगी। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने कूरेभार समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया।

इनसेट
8.10 लाख लोगों को लग चुकी बूस्टर डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि शनिवार को 11 हजार 240 कोविशील्ड की वैक्सीन मिली थी। रविवार को आयोजित मेगा कैंप में 9,065 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। जिले में अब तक आठ लाख 10 हजार 143 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।

-------------
इनसेट
2175 बूस्टर डोज की नौ फरवरी तक मियाद
फोटो संख्या-18
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिले में पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 11,240 डोज में से 9,065 लोगों को एक दिन में लग गईं। वैक्सीन की शेष 2175 डोज नौ फरवरी 2023 को एक्सपायर हो जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कई बार विभाग से मांग के बाद वैक्सीन जिले में पहुंची है। काफी विलंब की वजह से नौ फरवरी को एक्सपायर होने वाली वैक्सीन मिली है। बताया कि शेष वैक्सीन एक्सपायर होने के पहले लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed