फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: 123 स्थानों पर आज लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज

Mon, 30 Jan 2023 02:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Jan 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
NA
सुल्तानपुर। जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की करीब 11 हजार डोज पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग रविवार को जिले के 123 स्थानों पर मेगा शिविर आयोजित कर लोगों को बूस्टर डोज लगाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 11 हजार बूस्टर डोज मिली हैं। बूस्टर डोज लगाने के लिए रविवार को जिले के सीएचसी समेत 123 स्थानों पर मेगा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें अखंडनगर में 19 स्थान, बल्दीराय में 11, भदैंया में 10, धनपतगंज में चार, दोस्तपुर में 10, जयसिंहपुर में 19 स्थानों पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

कादीपुर में चार, करौंदीकलां में चार, कूरेभार में छह, कुड़वार में 12, लंभुआ में चार, मोतिगरपुर में पांच और पीपी कमैचा में सीएचसी समेत तीन स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। महिला अस्पताल, कांशीराम कॉलोनी पीएचसी व करौंदिया पीएचसी पर भी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed