फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Muslim took out procession

72 शहीदों के ताबूत का जुलूस निकाला

Mon, 13 Nov 2017 10:05 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 13 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Muslim took out procession
अकीदत के साथ हुई मजलिस - फोटो : अमर उजाला

अंजुमन जीनतुल अजा अलीगढ़ की तरफ से रविवार को हुसैनिया बख्शी खां में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को दूरदराज से आए मौलाना ने खेताब किया। सोमवार को अमहट में करबला के शहीदों की याद में 72 ताबूत का जुलूस निकाला गया। रास्ते में जगह-जगह राहगीरों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। 

विज्ञापन



रविवार की देर शाम हुसैनिया बख्शी खां अमहट में आयोजित मजलिस को मौलाना डॉ. सैय्यद निसार, हुसैन हैदर आदि मौलाना ने खेताब किया। रात भर चली शब्बेदारी में अंजुमन मासूमिया लोरपुर अंबेडकर नगर, अंजुमन गुलजार हैदरी जाफरगंज जगदीशपुर, अंजुमन शमशीर हैदरी ने नौहा मातम किया। सोमवार को सुबह करबला के 72 शहीदों के 72 ताबूत का जुलूस हुसैनिया बख्शी खां से उठकर अमहट चौराहे से रायबरेली रोड होता हुआ करबला अमहट पर खत्म किया गया। इस दौरान मौलाना बबर अली, सैय्यद इंतेजाम आजमी लखनऊ, मौलाना इमरान आदि ने तकरीर की।
विज्ञापन


रास्ते में जगह-जगह चाय और पानी की सबील लगाई गई। 72 ताबूत का जुलूस निकालते समय कैसर जौनपुरी ने तकरीर की। अमहट चौराहे पर अंजुमन असगरिया की तरफ से बच्चों के लिए सबील लगाई गई। अंत में जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अंजुमन जीनतुल अजा की ओर से नसीरत हसन ने आए हुए लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की जानकारी हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed