फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

पैसे के विवाद में बड़े भाई को पटरे से पीटकर मार डाला

Fri, 30 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder
तीरगांव में शोकाकुल परिजन। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही बड़े भाई की पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तीरगांव निवासी राम सनमुख सिंह के पुत्र रणविजय सिंह (45) का अपने छोटे भाई चंद्र विजय से बृहस्पतिवार की रात पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस बीच चंद्र विजय ने घर के बाहर रखे पटरे को उठाकर बड़े भाई रण विजय को पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के अन्य लोग बचाने दौड़े लेकिन तब चंद्र विजय की पिटाई से उसके बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना यूपी 112 के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुड़वार एसओ संदीप राय और धनपतगंज एसओ श्रीराम पांडेय मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ संदीप राय ने बताया कि सावित्री देवी की तहरीर पर हत्या आरोपी बेटे चंद्र विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल पटरा भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
तीरगांव निवासी राम सनमुख सिंह के परिवार में पत्नी सावित्री सिंह के साथ ही पांच बेटे थे। बेटों में सत्यजीत सिंह व रणजीत सिंह की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर रणविजय सिंह था। उसके बाद चंद्र विजय सिंह के साथ ही पंच बहादुर सिंह है। घर पर मां सावित्री सिंह के साथ रणविजय सिंह और चंद्र विजय सिंह रहते थे। वहीं, पंच बहादुर सिंह परदेस में नौकरी करता है। रणविजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed