{"_id":"6282940383a3fb7251309d5f","slug":"murder-sultanpur-news-lko6308994185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के राईबीगो गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों में भिड़ंत हो गई। चाकू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने के दौरान पिता व उसका छोटा भाई भी घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोटें आई हैं।
राईबीगो गांव निवासी राम शिरोमणि (60) का उनके छोटे भाई अमरनाथ से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरह के लोगों ने लाठियों व धारदार हथियार से हमला किया। राम शिरोमणि का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बड़े पुत्र संदीप चौरसिया (30) की पीठ में चाकू मार दिया। संदीप को बचाने में राम शिरोमणि व उनका छोटा बेटा श्याम सुंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन संदीप को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राम शिरोमणि व उनके छोटे पुत्र श्याम सुंदर का इलाज सीएचसी कादीपुर में चल रहा है। वारदात के बाद दूसरा पक्ष भी कोतवाली कादीपुर पहुंच गया था। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।