फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 23 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
murder
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। कुंदा भैरवपुर गांव में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों को युवक का शव धान के खेत में मिला। युवक का हाथ, पैर टूटा मिला, जबकि नाक व मुंह से खून बहता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे सीओ कादीपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरवपुर गांव निवासी दलित महावीर अपने बेटे सोनू (22) के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी व छोटा बेटा मोनू घर पर ही रहते हैं। देश में लॉकडाउन के बाद महावीर अपने बेटे सोनू के साथ गांव आ गए थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे सोनू घर से खेत गया था।
विज्ञापन

देर रात तक जब सोनू नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर परिवारीजनों ने सोनू की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह करीब नौ बजे खेत गए लोगों को सोनू का शव धान के खेत में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनू का हाथ और पैर टूटा था। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। कपड़े भी फटे थे। देखते ही देखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार सिंह, एसओ अखंडनगर बेंचू सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता महावीर की लिखित सूचना पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed