{"_id":"5f19be9a8ebc3e9fde705f93","slug":"murder-sultanpur-news-lko5321338176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। घर में डकैती डालने वाले आरोपियों को सजा दिलाने की पैरवी कर रहे युवक को बृहस्पतिवार को दौड़ाकर गोली मार दी गई। बेटे को बचाने के लिए उसके पीछे-पीछे भाग रही मां मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई सामने नहीं आया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव निवासी हरि प्रसाद जायसवाल (32) के घर के सामने होलिका दहन होता था। पिछली होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन के दौरान गांव के ही राम सहाय सिंह, जय मंगल, राजमंगल सिंह ने कई अन्य लोगों के साथ हरि प्रसाद के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की थी। हरि प्रसाद ने इसकी तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने हल्के में लिया था। पीड़ित हरि प्रसाद ने दूसरे दिन एएसपी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया था।
मामले की विवेचना दोस्तपुर थाने में तैनात एसआई कालिका प्रसाद कर रहे थे। कालिका ने विवेचना के दौरान डकैती की धारा हटाकर चार्जशीट बलवा और शांतिभंग के अंदेशे में दाखिल कर दी थी। इसकी जानकारी जब हरि प्रसाद को हुई तो उसने एसपी, एएसपी और सीओ कादीपुर से मिलकर पूरी घटना बताई थी। हाल ही में हरि प्रसाद ने डकैती की घटना की निष्पक्ष जांच और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
इसकी भनक जब राम सहाय समेत अन्य लोगों को लगी तो हरि प्रसाद को धमकी देने लगे। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हरि प्रसाद खेत जा रहा था। उसकी मां कैलाशी देवी भी उसके पीछे निकली थी। हरि प्रसाद जैसे ही खेत में पहुंचा तभी राम सहाय, जय मंगल, राज मंगल समेत कई अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। हरि प्रसाद जब तक कुछ समझता उस पर फायर कर दिया गया। गोली हरि प्रसाद के पीठ में लगी तो वह जान बचाकर गांव में स्थित एक राइस मिल में घुस गया।
बेटे पर फायरिंग होते देख कैलाशी देवी गुहार लगाते हुए उसके पीछे दौड़ी। इस बीच फायरिंग में शामिल आरोपी हरि प्रसाद के पीछे भागते हुए राइस मिल में पहुंचे और उसे दो गोली और मार दी। हत्या के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी शिवराज, सीओ कादीपुर सुरेंद्र सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां कैलाशी देवी की तहरीर पर राम सहाय सिंह, जय मंगल सिंह, राज मंगल सिंह व छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में मचा कोहराम
हरि प्रसाद अंबेडकरनगर जिले के टांडा में स्थित एनटीपीसी (थर्मल प्लांट) में नौकरी करता था। उसके परिवार में मां कैलाशी देवी के साथ ही पत्नी मंजू, सात वर्षीय बेटी अंजली, चार वर्षीय बेटा आयुष हैं। हरि प्रसाद की हत्या से मां के साथ ही पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरोपियों के घर ठहरे थे बदमाश
हरि प्रसाद की हत्या करने के लिए राम सहाय के घर बुधवार रात कई बदमाश पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार रात में राम सहाय के घर मीट बना था, जिसमें शराब भी परोसी गई थी। इसकी जानकारी हरि प्रसाद को भी थी। इसीलिए जब बृहस्पतिवार सुबह हरि प्रसाद खेत के लिए निकला तो एहतियातन उसकी मां भी पीछे चल दी।