फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

गुस्से में कलम कर दिया पत्नी का सिर

Tue, 21 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
murder
धम्मौर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में विदाई कराने ससुराल पहुंचे पति ने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। परिवारीजन जब तक कुछ समझते आरोपी भाग गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव की रहने वाली साधना (22) की शादी चार वर्ष पूर्व कुड़वार थाना क्षेत्र के बंधुआकलां निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद साधना से तीन वर्षीय एक बेटी गुड़िया भी है। छह माह पूर्व साधना अपनी बेटी को लेकर मायके में मां चंद्रावती के पास आ गई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे शिवकुमार अपनी ससुराल रामापुर पहुंचा और सो गया। मंगलवार सुबह शिवकुमार सोकर उठा तो सास से पत्नी को विदा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसी बीच किसी बात को लेकर साधना और शिवकुमार के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद शिवकुमार इधर-उधर टहलता रहा। थोड़ी देर बाद साधना अपने कमरे में चली गई। करीब नौ बजे शिवकुमार साधना के कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सिर को चारपाई के पास फेंककर घर से बाहर निकल गया। परिवारीजन जब तक कुछ समझते वह भाग गया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला, धम्मौर थाने के प्रभारी इंचार्ज रमेश कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिवारीजनों से बात की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दो भाइयों में सबसे बड़ी थी साधना
रामापुर गांव की रहने वाली चंद्रावती ने बताया कि उनके परिवार में बेटी साधना सबसे बड़ी थी। उसके साथ ही दो बेटे अमित (17) व गुलशन (15) हैं। पति की मौत के बाद चंद्रावती के ऊपर ही दोनों बेटों की देखभाल की जिम्मेदारी है। चंद्रावती ने बताया कि शिवकुमार अक्सर उनकी बेटी को परेशान करता था। इसलिए छह माह पूर्व साधना अपनी बेटी गुड़िया को लेकर मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed