{"_id":"6a9872ed095bb0abb80a964d","slug":"worker-dies-in-freight-train-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164152-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगी भीड़। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर गोसाईगंज के कोहड़ा गांव के पास बुधवार शाम चार बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार के कटिहार जिले के बड़ी भीतरा निवासी मजदूर कुंदन कुमार ऋषि (25) की मौत हो गई।
वह ठेकेदार के साथ रेल ट्रैक पर काम करने आए थे। मजदूर बलराम ने बताया कि कुंदन उनके ममेरे भाई थे। बुधवार को काम पूरा करने के बाद सभी मजदूर कूरेभार स्टेशन की तरफ लौट रहे थे।
तभी कुंदन ने अपने साथियों से कुछ देर बाद आने की बात कही और अकेले आगे निकल गए। कुछ समय बाद कुंदन के मालगाड़ी की चपेट में आने की जानकारी मिली। उसे आनन फानन में घायल अवस्था में उन्हें कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. जसवंत आजाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मालगाड़ी सुल्तानपुर से बलरामपुर जा रही थी। गोसाईगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।