{"_id":"6a9878618fe4e4f2090f0db1","slug":"many-houses-collapsed-due-to-rains-roads-were-flooded-poverty-increased-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164139-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश से कई मकान ढहे, रास्ते हुए जलमग्न, बढ़ गईं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश से कई मकान ढहे, रास्ते हुए जलमग्न, बढ़ गईं दुश्वारियां
Thu, 03 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ के पखरौली रोड पर भरा पानी। संवाद
भदैंया। विकास खंड के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार रात बारिश के दौरान एक पुराना कच्चा मकान ढह गया। इसके अलावा चार ग्रामीणों की कच्ची दीवारें भी गिर गईं।
शिवगढ़ के दाऊद पट्टी निवासी अब्दुल अजीज का कच्चा मकान मंगलवार रात बारिश के दौरान ढह गया। घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, बजेठी गांव में मंगलवार रात सजनलाल गौतम, रिजवान शेख, श्रीराम गौतम व जगन्नाथ शर्मा की कच्ची दीवार गिर गई। हल्का लेखपाल संजू यादव ने बताया कि रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है। (संवाद)
सर्वोदय इंटर कॉलेज में घुसा पानी
लंभुआ। बारिश से कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में पानी भर गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूरे दिन जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ा। छात्र-छात्राएं कपड़े और जूते बचाते हुए किसी तरह परिसर से बाहर निकले। शाहपुर हरिवंश स्थित मरीमाता धाम को जाने वाला संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गया। इससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कस्बे में सड़क किनारे जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से भी दुश्वारियां बढ़ीं। (संवाद)
विज्ञापन
स्कूल परिसर जलमग्न राजमार्ग पर गिरा पेड़
कुड़वार/गोसाईंगंज। धारूपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भर गया। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हुई। विद्यार्थियों की उपस्थिति भी प्रभावित रही। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बरौंसा से आगे राघवपुर के पास सुबह जंगली पेड़ गिर गया। करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया।(संवाद)