फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder of youth

लेखपाल पुत्र का अपहरण कर हत्या, कुएं में मिला शव

Mon, 10 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
murder of youth
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हैहना खुर्द गांव के लेखपाल के पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को पूरे विंध्या यादव का पुरवा गांव में स्थित एक कुएं में फेंककर भाग गए। सोमवार सुबह कुएं से शव पाए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद सीओ और एसओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे शीतल मौजा सेमरौना निवासी बिहारी राजस्व विभाग में लेखपाल हैं। मौजूदा समय में बिहारी की तैनाती बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित हैहना खुर्द गांव में है। पत्नी की मौत के बाद बिहारी अपने बड़े बेटे प्रवीण (22) और छोटे बेटे के साथ बल्दीराय क्षेत्र के बहुरावां गांव में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार शाम प्रवीण पैदल ही गांव में घूमने निकला था।
विज्ञापन

काफी देर तक जब प्रवीण नहीं लौटा तो पिता और छोटे भाई ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने एक कुएं के पास मोबाइल फोन और चाबी पड़ी देखी। इसकी सूचना मिलते ही लेखपाल बिहारी मौके पर पहुंचे और मोबाइल फोन व चाबी की पहचान की। जब लोगों ने कुएं में झांका तो उसमें एक शव उतराता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय विजयमल यादव, एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त बिहारी ने अपने बेटे प्रवीण के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बिहारी ने तीन लोगों पर बेटे का अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बल्दीराय थाने में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भूमि को लेकर चल रहा था विवाद
बल्दीराय। लेखपाल बिहारी ने बताया कि उन्होंने एक भूमि का बैनामा एक व्यक्ति को बहुरावां गांव में किया है। उस भूमि पर गांव के ही तीन लोग विवाद खड़ा कर रहे थे। इसे लेकर पूर्व में उनके बेटे को जहर देकर मारने की धमकी दी गई थी। इसी विवाद में तीन लोगों ने मिलकर उनके बेटे का अपहरण किया और उसके बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed