{"_id":"65efe4ed5c350a74870d84b1","slug":"murder-of-elder-brother-by-stabbing-him-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110985-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर गांंव में सोमवार रात मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घर के सामने ही खून से लथपथ बड़े भाई को छोड़कर छोटा भाई घटनास्थल से फरार हो गया। हत्या की वारदात का पता चलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांंव निवासी संदीप कुमार (35) सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के सामने खड़ा था। इसी बीच उसके सबसे छोटे भाई विपिन ने रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान शोर सुनकर उनकी मां नौरंगी व पिता हृदयराम भी पहुंच गए। दोनों बीच-बचाव की कोशिश में जुट गए। इसके बाद भी दोनों भाई एक-दूसरे से उलझे रहे।
बीच-बचाव के लिए मां व पिता गांव वालों को बुलाने के लिए अगल-बगल घरों के पास गए। इसी बीच विपिन ने चाकू से संदीप के पेट के नीचे के हिस्से पर वार कर दिया। चाकू लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर जब तक अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचते आरोपी विपिन भाग निकला। लहूलुहान हालत में संदीप को ग्रामीणों की मदद से मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात का पता चलने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस संबंध में मोतिगरपुुर थानाध्यक्ष ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है भाइयों के बीच विवाद
मीरपुर गांंव निवासी हृदयराम नागर व नौरंगी देवी की तीन संतानें थीं। मृतक संदीप सबसे बड़ा बेटा था। मझला बेटा दिलीप व छोटा बेटा विपिन हैं। मां-बाप व सभी बेटे अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। बताया जा रहा है कि संदीप व विपिन के बीच अनबन रहती थी। इसके पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक संदीप मजदूरी करता था। उसकी पांच संतानें हैं। सबसे बड़ी बेटी रेशमी की उम्र 14 साल है। दूसरे नंबर पर रागिनी है। तीसरा बेटा धीरेंद्र, उससे छोटा सत्येंद्र व सबसे छोटा बेटा राघवेंद्र हैं। संदीप की हत्या के बाद पत्नी किरन देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।