फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Munna Bhai caught in KNIT, case registered

Sultanpur News: केएनआईटी में दबोचा गया मुन्नाभाई, केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 12:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Munna Bhai caught in KNIT, case registered
सुल्तानपुर। तीन दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। बायोमीट्रिक मशीन में पूर्व में परीक्षा देने की पुष्टि होने का पता चलने पर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कुशीनगर निवासी आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन






कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के मुख्य कैंपस में बने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों की जांच की जा रही थी। कुशीनगर के रहने वाले वशिष्ठ कुमार के आधारकार्ड के सत्यापन में गड़बड़ी की आशंका हुई तो उसकी बायोमीट्रिक जांच कराई गई, जिसमें उसकी पहचान तो सही निकली और उसे परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई। कुछ ही देर में बायोमीट्रिक जांच में जब ये पता चला कि वह पूर्व में परीक्षा दे चुका है तो इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उसे परीक्षा केंद्र से हिरासत में ले लिया। वायरलेस पर मैसेज जारी किया और पुलिस भर्ती बोर्ड को इसकी जानकारी दी गई। केंद्र व्यवस्थापक उमेश चंद्र महेश्वरी ने बताया कि कुशीनगर के वशिष्ठ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वह तीन दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहा था। आगे की जांच पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए वशिष्ठ कुमार को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 23 अगस्त को वह बलिया में भी पुलिस भर्ती की परीक्षा दे चुका है। रविवार को फर्जी दस्तावेज लगाकर दोबारा परीक्षा दे रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि गलत अभिलेख लगाकर एक युवक पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed