{"_id":"66f8445ca286fc141708bf6a","slug":"municipality-and-two-nagar-panchayats-selected-for-increasing-income-by-10-percent-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-119881-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 10 फीसदी आय बढ़ाने पर नगरपालिका व दो नगर पंचायतें चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 10 फीसदी आय बढ़ाने पर नगरपालिका व दो नगर पंचायतें चयनित
Sat, 28 Sep 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
शासन को भेजा गया ओपन जिम समेत अन्य विकास कार्यों का प्रस्ताव
दोस्तपुर व कादीपुर नगर पंचायतें चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत जिले की नगरपालिका व दो नगर पंचायतों कादीपुर और दोस्तपुर का चयन किया गया है। इन नगर निकायों ने अपने स्रोतों से 10 फीसदी आमदनी बढाई है। तीनों नगर निकायों में योजना के तहत विभिन्न कार्य कराने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है।
नगर निकायों के लिए संचालित योजना के तहत प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसमें पार्कों का सौंदर्यीकरण व नए पार्क बनाए जाएंगे। लोगों के लिए ओपन जिम बनाए जाएंगे। नई लाइब्रेरी, कार्यालय का निर्माण, फूड स्ट्रीट हब समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका व दोनों नगर पंचायतों का प्रस्ताव मिलने के बाद उसकी स्वीकृति देते हुए प्रशासन ने नगर विकास विभाग को भेज दिया है। नगर निकाय के प्रभारी अधिकारी एस सुधाकरन ने बताया कि इसके तहत पांच वर्षों की कार्ययोजना बनाई जाएगी। नए वित्तीय वर्ष का विजनेस प्लान बनाने को कहा गया है। स्वीकृति के बाद धनराशि मिलने पर कार्य कराए जाएंगे। कार्य से लोगों को सुविधा मिल सकेगी।