फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Municipal Corporation's gift: 10 thousand households will get uninterrupted water supply

नगर पालिका की सौगात : 10 हजार घरों को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's gift: 10 thousand households will get uninterrupted water supply
सुल्तानपुर। शहर में अमृत योजना के फेल होने के बाद नगर पालिका ने शहर के कई वार्डों का सर्वे कराया, जिसमें पता चला कि करीब 10 हजार घरों में अब तक निर्बाध जलापूर्ति नहीं मिल सकी है। ऐसे घरों को नगर पालिका ने चिह्नित किया है। नए साल में इन घरों में जलापूर्ति की व्यवस्था करने की योजना नगर पालिका ने बनाई है।
विज्ञापन


जल निगम ने शहर में अमृत योजना प्रोजेक्ट की शुरूआत 2019 में की थी। पांच जोन में शहर को बांटकर करीब दो लाख की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति की जानी थी। 38 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट जल निगम ने पूरा कराया था। कई स्थानों पर जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। अमृत योजना शहर में पूरी तरह से सफल नहीं हो सकी है। पेयजल की समस्या के निदान के लिए गत वर्ष नगर पालिका ने शहर के विभिन्न स्थानों का सर्वे कराया था। सर्वे में यह पता चला था कि करीब 10 हजार से अधिक घरों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने जल निगम से भी वार्डवार किए गए वाटर कनेक्शन की डिटेल मांगी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि वे आवश्यक कार्य से बाहर हैं। शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति के विषय में वह जानकारी नहीं दे सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि नई पाइप लाइनों को दुरुस्त कर कुछ स्थानों पर जलापूर्ति की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी जल्द ही पाइप लाइन व वाटर सप्लाई में आने वाली दिक्कतों को दूर करके पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed