फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mud book under the track, trains run on cation

रेल ट्रैक के नीचे की मिट्टी बही, कॉशन पर चलाई गईं ट्रेनें

Sun, 29 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mud book under the track, trains run on cation
सुल्तानपुर। कोइरीपुर व महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के बीच पीली नदी के कछार के पास पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश से अप व डाउन रेल ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई।
विज्ञापन

ट्रैक मैन ने इसकी सूचना स्थानीय स्टेशन व कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद बेगमपुरा, फरक्का, हिमगिरि समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों के पीली नदी के पास से कॉशन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल पथ के अंतर्गत महारानी पश्चिम व कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के बीच पीली नदी के कछार के पास से गुजरे रेल ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। अप व डाउन दोनों ट्रैकों के नीचे की मिट्टी बहने की जानकारी रविवार की सुबह ट्रैकमैन को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैकमैन ने रेलवे पटरी के नीचे से मिट्टी बह जाने की सूचना कोइरीपुर व महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के साथ कंट्रोल रूम को भी दी। कंट्रोल रूम में सूचना प्रसारित होने के बाद लखनऊ-वाराणसी रूट से संचालित होने वाली बेगमपुरा, फरक्का, हिमगिरि, श्रमजीवी समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों का संचालन मिट्टी बहने से प्रभावित स्थल के दरमियान कॉशन पर किया गया।

रेल पथ निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि भीषण बारिश की वजह से पीली नदी के पास से गुजरे रेल ट्रैक के अप व डाउन ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन रविवार को पीली नदी के पास कॉशन पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed