फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MRF center to be built in Gandhinagar ward of Kadipur

कादीपुर के गांधीनगर वार्ड में बनेगा एमआरएफ सेंटर

Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
MRF center to be built in Gandhinagar ward of Kadipur
कादीपुर। स्थानीय नगर निकाय में कचरा निस्तारण की व्यवस्था जल्द दुरुस्त होगी। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में करीब 33.67 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) व कचरा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एमआरएफ सेंटर का निर्माण पूरा होने से कादीपुर नगर पंचायत से प्रतिदिन निकलने वाले करीब पांच टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकायों को कचरा मुक्त करने की योजना के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत कादीपुर नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में 33.67 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) व कचरा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण जल्द पूरा होगा। गांधीनगर वार्ड में करीब 14 बिस्वा भूमि का चिह्नांकन एमआरएफ सेंटर व कचरा डंपिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए टाउन एरिया में पहले ही कर लिया गया था। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर व कचरा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण होने से टाउन एरिया से निकलने वाले करीब पांच टन कचरे का प्रतिदिन निस्तारण हो सकेगा। कादीपुर टाउन एरिया में 10 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 8,000 है। मौजूदा समय में टाउन एरिया का कचरा किसी निश्चित स्थान पर नहीं फेंका जाता है। एमआरएफ सेंटर का निर्माण होने से कादीपुर टाउन एरिया के विभिन्न वार्डों से निकलने वाला कचरा सड़क पर खुले में नहीं पड़ा रहेगा। कचरा इकट्ठा कर उसे वाहन से डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से एमआरएफ सेंटर में सूखे व गीले कचरे को अलग किया जाएगा। इस सेंटर में सीएंडडी वेस्ट (मकानों से निकला मलबा), प्लास्टिक, कागज, बॉटल, कांच, धातु आदि 13 तरह का कचरा अलग किया जा सकेगा। कचरे से प्लास्टिक को अलग करने के लिए एक मशीन रहेगी। इसके बाद प्लास्टिक को काटने के लिए प्लास्टिक शेडर भी रहेगा। इसमें प्लास्टिक को अलग करके रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा, जबकि गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। प्रतिदिन करीब पांच टन कचरे का निस्तारण एमआरएफ सेंटर में किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष कादीपुर विजयभान सिंह ने बताया कि गांधी नगर वार्ड के करीब 14 बिस्वा जमीन एमआरएफ सेंटर व कचरा डंपिंग ग्राउंड के लिए आवंटित की गई है। नींव भी खुदवा दी गई है। कोरोना संक्रमण व बारिश की वजह से काम प्रभावित हुआ था। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसका निर्माण होने से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

नवंबर तक पूरा होगा निर्माण
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कादीपुर नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में कचरा डंपिग ग्राउंड व एमआरएफ सेंटर के निर्माण को लेकर बजट का आवंटन हो चुका है। इसका कार्य भी आरंभ करवा दिया गया है। बीच में कोरोना काल व बारिश से कार्य प्रभावित हुआ था। उम्मीद है कि नवंबर माह तक कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
- इंद्र प्रताप अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत कादीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed