{"_id":"6aa8377454ec5b3ad20e5f09","slug":"motorcyclist-and-female-student-killed-in-road-accidents-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164942-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार व छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार व छात्रा की मौत
Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बंधुआकला/कादीपुर। जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में टैक्सी चालक व कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई। बंधुआकला के खड़सा के पास कार-बाइक की भिड़ंत में अमेठी निवासी बाइक सवार टैक्सी चालक की जान चली गई, जबकि कादीपुर के मंगरावा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की साइड लगने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधुआकला के खड़सा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे कार और बाइक की भिड़ंत में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के खौदिया निवासी फिरोज (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फिरोज बाइक से शहर से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक चालक टैक्सी चलाने का काम करते थे।
दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, कादीपुर के लखनऊ-बलिया हाईवे पर मंगरवा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रेलर की साइड लगने से साइकिल सवार कलिकापुर निवासी इंद्रभान मिश्र की बेटी अनामिका (14) की मौत हो गई। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रही थी। हादसे में घायल अनामिका को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
पांच साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
अमेठी के खौदिया निवासी फिरोज मुंबई में टैक्सी चलाते थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही वह घर आए थे। उनके पांच साल का एक बेटा है। हादसे में फिरोज की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, कलिकापुर निवासी इंद्रभान मिश्र की चार संतानों में अनामिका सबसे बड़ी थी। उसके दो भाई दिव्यांशु (13) और अंकित (10) तथा छोटी बहन राध्या (8) हैं। पिता बाहर नौकरी करते हैं। अनामिका की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)