फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother and daughter were murdered by slitting their throats at Lambhua Station Road in Sultanpur

Sultanpur Double Murder: घर में गला रेतकर मां-बेटी की हत्या, मासूम को रोता देख अंदर दाखिल हुए लोग, हर ओर खून देख निकल गई चीख

Tue, 28 Jun 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लंभुआ (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंभुआ (सुल्तानपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jun 2022 11:09 PM IST
सार

लंभुआ स्टेशन रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में मौजूद बच्ची रोते हुए बाहर निकली, लेकिन वह कुछ बता नहीं पा रही थी।जिसके चलते लोग घर के अंदर दाखिल हुए, वे कई जगह खून के छींटे देख सिहर उठे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Mother and daughter were murdered by slitting their throats at Lambhua Station Road in Sultanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुल्तानपुर में लंभुआ स्टेशन रोड पर मंगलवार की शाम मां और बेटी की घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में मौजूद मासूम बच्ची रोते हुए बाहर निकली तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड के साथ एसपी ने मौके पर पहुंच छानबीन की। मां-बेटी के हत्यारों तक पहुंचने के लिए एसपी ने सीओ की अगुवाई में कई टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन

यह घटना स्टेशन रोड पर निवासी रामसुख मौर्य के घर में हुई। रामसुख कस्बे में ही सब्जी की दुकान करते हैं। मंगलवार को मकान में उनकी पत्नी शकुंतला (50) और बेटी विजय लक्ष्मी (22) थी। बड़ा बेटा आनंद मौर्य प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के मनरेगा सेल में काम करता है। छोटा बेटा राजकुमार मौर्य अपनी पत्नी के साथ कन्हईपुर में ब्यूटी पार्लर चलाता है। राजकुमार की तीन वर्षीय बेटी मंगलवार को अपनी दादी और बुआ के साथ घर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे राजकुमार की बेटी घर से रोते हुए बाहर निकली तो आसपास के लोगों ने उसे रोक कर कारण पूछा। बच्ची कुछ बता नहीं पा रही थी। स्थानीय लोग जब घर में दाखिल हुए तो शकुंतला और उनकी बेटी विजय लक्ष्मी का लहूलुहान शव फर्श पर पड़ा था। कमरे में जगह-जगह खून के छींटे पड़े थे। तख्त पर भी खून था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन, एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ सतीश चंद्र शुक्ल फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच रामसुख मौर्य भी घर आ गए। एसपी ने परिवारिजनों से पूछताछ की। एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ ही लंभुआ, चांदा और कोतवाली देहात थाने की पुलिस भी पहुंच गई। लंभुआ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ लंभुआ के नेतृत्व में पुलिस की टीमें स्टेशन रोड पर स्थित एक मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि कैमरे में कैद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed