फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mother and child dead during delivery, case filed against hospital

नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
mother and child dead during delivery, case filed against hospital
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। गर्भवती को प्रसव के लिए एएनएम सेंटर पर लेकर पहुंचे परिवारीजनों को झांसा देकर एएनएम के पति ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

नर्सिंग होम में प्रसव के लिए ऑपरेशन करते समय बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को नर्सिंग होम संचालक ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को शव लेकर थाने पहुंचे परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी राजाराम कोरी की पत्नी पूनम (35) गर्भवती थीं। मंगलवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन पूनम को लेकर डीह गांव में स्थित एएनएम सेंटर पर पहुंचे।
आरोप है कि एएनएम के पति ने पूनम को अरवल गांव में स्थित मां शारदा जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती करा दिया। मंगलवार की रात नर्सिंग होम में पूनम का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई और पूनम की हालत बिगड़ गई।
पूनम को आनन-फानन में नर्सिंग होम संचालक समेत अन्य लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव लेकर परिवारीजन बल्दीराय थाने पहुंच गए और एएनएम के पति, नर्सिंग होम संचालक समेत अन्य लोगों को जच्चा-बच्चा की मौत के लिए जिम्मेदार बताया।
एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति राजा राम की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम मां शारदा जच्चा-बच्चा केंद्र के संचालक राजेश कुमार, डॉ. राम प्रसाद शुक्ला, एंबुलेंस चालक अरुण कुमार मिश्रा और एएनएम सेंटर डीह की एएनएम रूबी के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पूनम की मौत से परिवार में मचा कोहराम
बल्दीराय। अशरफपुर गांव निवासी राजाराम के परिवार में पत्नी पूनम के साथ ही तीन बच्चे हैं। पूनम की मौत से बेटी ज्योति (14), काजल (9) और शिवम (6) का रो-रोकर बुरा हाल है।
नर्सिंग होम बंद कर संचालक फरार
बल्दीराय। डीह गांव की रहने वाली गयापती के मकान में लखीमपुर खीरी निवासी राजेश कुमार ने छह माह पूर्व किराए पर कमरा लेकर नर्सिंग होम खोला था। मंगलवार को जच्चा-बच्चा की मौत के बाद नर्सिंग होम बंद करके संचालक समेत अन्य लोग फरार हो गए। संचालक और डॉक्टर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है।

विभाग भी दर्ज कराएगा मुकदमा : सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच के लिए उन्होंने टीम गठित की है। सीएचसी प्रभारी को विभाग की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया है। प्रारंभिक जांच में नर्सिंग होम पंजीकृत नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed