{"_id":"648f4983fa4b1080880e24ac","slug":"more-patients-of-fever-and-diarrhea-in-jan-arogya-mela-sultanpur-news-c-13-1-295420-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जन आरोग्य मेले में अधिक रहे बुखार व डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जन आरोग्य मेले में अधिक रहे बुखार व डायरिया के मरीज
Sun, 18 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सभी 45 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में बुखार व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या इस बार अधिक रही। मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
लंभुआ की तीन पीएचसी पर 101 मरीज देखे गए। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीज अधिक रहे। दोस्तपुर की पीएचसी छीतेपट्टी में टाइफाइड, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या करीब 10 रही। विंदेश्वरीगंज पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में 47 मरीजों को डॉ. एसपी सिंह ने परीक्षण कर दवा दी।
मेले में आए देवरा गांव निवासी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि वह खांसी से परेशान हैं। सोनबरसा के विमलेश कुमार ने बताया कि जुकाम व बुखार होने के साथ उन्हें खांसी आ रही है। चिकित्सक ने उन्हें दवा दी है। अन्य पीएचसी पर भी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि सभी पीएचसी पर मेले का आयोजन हुआ।