{"_id":"6aa44c1fa50f77abf40efc54","slug":"art-and-sports-are-mediums-for-all-round-development-dm-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-164743-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला और खेल सर्वांगीण विकास के माध्यम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला और खेल सर्वांगीण विकास के माध्यम : डीएम
Sat, 12 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जिला स्तरीय कला उत्सव में मौजूद डीएम, छात्राएं व अन्य। स्रोत-
सुल्तानपुर। पीएमश्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। कुल 12 विधाओं में रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया गया। इनमें नाटक, कहानी, गायन, वादन और पेंटिंग जैसी कलाएं शामिल थीं। जिलाधिकारी ने कहा कि कला और खेल सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने शिक्षा में तकनीकी और नवाचार आधारित सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने स्मार्ट कक्षा और रोबोटिक्स प्रयोगशाला जैसी आधुनिक सुविधाओं के लिए कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता बताई। इससे विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ा जा सकेगा और उनकी रचनात्मक सोच विकसित होगी।