फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   More land dispute cases in complaints, less

Sultanpur News: शिकायतों में जमीन विवाद के मामले ज्यादा, निपटे कम

Sun, 29 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
More land dispute cases in complaints, less
धनपतगंज थाने में ​शिकायतें सुनाते फरियादी।  
सुल्तानपुर। जिले के 20 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने लोगाें की शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। जमीनी विवादों और राजस्व के मामलों को हल करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। लगातार आ रहीं शिकायतों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

केस-एक
स्थान: थाना धनपतगंज
18 में से 12 मामले जमीनी विवाद के
सुल्तानपुर। धनपतगंज थाने में बल्दीराय एसडीएम मंजुल मयंक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चकिया गांव की रमपता के घर सेे राशन चोरी की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेेते हुए तत्काल पुलिस टीम भेजी और बरामदगी के निर्देश दिए। मुडुआ गांव में मनोरमा और लालपती के बीच छप्पर विवाद में झगड़े के निपटारे के लिए राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर स्थिति देखने को कहा। सरैया भरथी के सुनील सिंह की शिकायत पर अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए। कुल 18 शिकायतें आईं, जिसमें जमीन विवाद की 12 शिकायतें रहीं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


केस-दो
स्थान-थाना शिवगढ़
नहीं हुआ किसी प्रार्थनापत्र का निस्तारण
शिवगढ़ (सुल्तानपुर)। नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने शिवगढ़ थाने में सुनवाई की। तीन शिकायतों में से किसी का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ था। मीरानपुर गांव के रामकृपाल मौर्या ने घर के सामने रास्ते के विवाद की शिकायत की। बनकटवा के रामशिरोमणि वर्मा ने जमीन विवाद की शिकायत की। औझी गांव की बचरानी ने जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। मामलों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी के साथ राजस्व निरीक्षक अरूण सिंह और राजस्वकर्मी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन
थाना-धम्मौर
एक मामले का हुआ निस्तारण
धम्मौर (सुल्तानपुर)। समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए, जिसमें से राजस्व के एक मामले का निस्तारण किया गया। देहली मुबारकपुर के वकील ने जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। कूड़धाम के प्रबंधक आनंद चैतन्य और बंधुआकला के दिलेश्वर ने कब्जे की शिकायत की। सभी मामलेे को संबंधित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को देकर मौके पर भेजा गया। इस दौरान नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव, थाना प्रभारी अंजू मिश्रा, राजस्व निरीक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।


केस चार
स्थान-थाना दोस्तपुर
पांच में किसी का नहीं हुआ निस्तारण
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह के सामने पांच शिकायतें आईं। जिनमें पलिया देवापुर निवासी इंद्रमणि यादव खड़ंजा पर पिलर ढ़ालकर कब्जा कर लेने की शिकायत की। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed