{"_id":"6616d146b19e7ce34803c942","slug":"moon-shines-eid-will-be-celebrated-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112130-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चांद की तस्दीक, आज मनाई जाएगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चांद की तस्दीक, आज मनाई जाएगी ईद
Wed, 10 Apr 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि चांद की तस्दीक हो गई है। बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह मैदान में सुन्नी समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को कपड़े व सेवईं की दुकानों पर दिनभर खचाखच भीड़ जुटी रही।
ईद को लेकर बुधवार को बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने सेवईं, कपड़े, जूते-चप्पल व शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। शहर के चौक से शाहगंज चौराहे तक हर दुकान पर भीड़ रही। यही हाल गंदानाला व ठठेरीबाजार इलाके का भी रहा। बाजार में विभिन्न वेराइटी की सेवइयां उपलब्ध रहीं। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बच्चों ने दुकानों से मनपसंद टोपी खरीदी।
ईद का चांद देखने के लिए लोग बुधवार शाम से ही शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पास डटे रहे। आसमान की तरफ टकटकी लगाए लोगों को देर शाम चांद का दीदार हुआ। चांद दिखते ही सुन्नी समुदाय के लोग खुशियां मनाने लगे। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। कई मोहल्लों में लोगों ने पटाखे दागकर ईद की खुशी का इजहार किया।