फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Moon not visible, Ramzan from tomorrow

Sultanpur News: नहीं दिखा चांद, कल से रमजान

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Moon not visible, Ramzan from tomorrow
सुल्तानपुर। रमजान का पवित्र माह शुरू होने वाला है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पालिका प्रशासन मस्जिद व रोजेदारों के आने-जाने वाले रास्तों की सफाई करवा रहा है। मस्जिदों की रंगाई-पुताई का कार्य भी अंतिम चरण में है। वहीं, रोजा इफ्तार और सहरी को लेकर बाजार में खजूर की दुकानें सज गई हैं। शुक्रवार देर शाम चांद नहीं दिखने पर रविवार से रमजान शुरू होगा।
विज्ञापन

रमजान माह शुरू होने को है। पालिका प्रशासन की ओर से मस्जिदों और रोजेदारों के रास्तों पर साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है। मुस्लिम बाहुल्य ईदगाह, जमाल गेट, खैराबाद, अन्नू चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर सफाई का कार्य पूरा हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गठित होने वाली पीस कमेटियों की बैठक की जा रही है। पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन और पुलिस महकमे के साथ सामाजिक संगठनों से शांति व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोई भी इलाका संवेदनशील नहीं है। फिर भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों पर प्रशासन का विशेष पहरा रहेगा। ऐसे इलाकों की पुलिस को ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया है। रमजान को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सेवइयां, खजूर, फल आदि की दुकानें सज गई हैं। शुक्रवार देरशाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर की छतों से टकटकी लगाकर चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद नहीं दिखाई दिया। शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि रविवार से रमजान की शुरुआत होगी, और पहला रोजा रखा जाएगा।

खुदा की इबादत का मिलता अवसर
रोजेदारों को रमजान के इस पवित्र माह का इंतजार रहता है। इस माह में खुदा की इबादत का मौका मिलता है। रमजान के महीने में बंदा खुदा का मेहमान होता है। इस पवित्र महीने में रोजा रखना, नमाज और कुरान पढ़ने से सत्तर गुना सवाब मिलता है। रमजान में की गई इबादत साल भर से कहीं बढ़कर है। - हैदर अब्बास खान, अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष।



देश में अमन चैन की मांगी जाएंगी दुआएं
रमजान का पवित्र माह रविवार से शुरू होगा। एक माह तक अल्लाह के बंदे इबादत करेंगे। इसमें देश के अमन- चैन की दुआएं मांगी जाएंगी। इंसान एक माह रोजा रखते हुए नियमित अल्लाह की इबादत करेगा तो उसके अंदर बुरे विचार नहीं आएंगे। - मौलाना अब्दुल लतीफ, पेश इमाम चौक जामा मस्जिद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed