फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Missing teenager found

Sultanpur News: घर से लापता किशोरी मिली

Sun, 18 Feb 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से शनिवार सुबह एक किशोरी के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस की दो टीमें सक्रिय हो गईं। एक टीम रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


वहां सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर भी पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम रोडवेज स्टेशन पहुंची। वहां एआरएम से विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों के बारे में पता किया गया। छानबीन में पता चला कि किशोरी सुल्तानपुर डिपो की कानपुर जाने वाली बस से गई है।
विज्ञापन


इसके बाद एआरएम नागेंद्र पांडेय ने संबंधित बस के परिचालक से संपर्क साधा तो किशोरी के बस में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिचालक ने उसका वीडियो भेजा जिससे उसकी पहचान हुई। इसके बाद लखनऊ के गोसाईगंज थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में किशोरी को दे दिया गया। इसके बाद परिजन उसे लाने के लिए रवाना हुए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि किशोरी का पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed