फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Minors opened fire due to old rivalry, arrested

Sultanpur News: पुरानी रंजिश में नाबालिगों ने की थी फायरिंग, गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minors opened fire due to old rivalry, arrested
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार देर शाम फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हुई एक देसी पिस्टल, तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने रंजिश में गोली चलाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी उज्ज्वल प्रताप सिंह का आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने दोस्त अभिषेक सिंह निवासी रामपुर (राहुल नगर) थाना अखंडनगर की जन्मदिन की पार्टी में गया था। वह कस्बा अखंडनगर में मोनू जायसवाल की दुकान के बाहर खड़ा था। वहां पर अन्य लोग भी मौजूद थे। तभी दो किशोरों ने वहां पहुंचकर उन पर असलहे से फायर कर दिया। हालांकि गोली चलते ही नीचे बैठ जाने के कारण उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि दोनों नामजद बाल अपचारियों को शुक्रवार सुबह नगरी अंडरपास के निकट सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रंजिश में गोली चलाने की बात मानी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed